बिहारशरीफ, अक्टूबर 24 -- नदी में मिला छात्र का शव, सड़क जाम Biharsharif News: निजी स्कूल से गायब छात्र का मिला शव, दोबारा सड़क जाम गुस्साये लोगों ने चार घंटे तक जाम रखी राजगीर-बिहारशरीफ सड़क शुक्रवार की रात भी करीब नौ घंटे तक सड़क पर किया था प्रदर्शन स्कूल के पीछे नदी में मिला शव, पीटकर हत्या करने का आरोप स्कूल निदेशक समेत चार नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर फोटो : स्कूल हंगामा-दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के पास शनिवार को सड़क जाम करते लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव के निजी स्कूल से शुक्रवार को एक छात्र गायब हो गया था। शनिवार की सुबह उसका शव स्कूल के पीछे पंचाने नदी से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद गुस्साये परिजनों ने दोबारा, बिहारशरीफ-राजगीर मार्ग को जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक सड़क जाम ...