बिहारशरीफ, जुलाई 16 -- Biharsharif News: निजी नर्सिंग होम संचालक को मारी गोली, रेफर हिलसा के लहराडाक के पास दिनदहाड़े हुई वारदात रुपये के लेन-देन में हुई घटना, एक नामजद व दो अज्ञात पर केस फोटो : हिलसा02-हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में गुरुवार को व्हील चेयर पर घायल को ले जाते कर्मी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के लहराडाक के पास गुरुवार को बाइक सवार बदमाशों ने निजी नर्सिंग होम संचालक को गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगी है। जख्मी थरथरी थाना क्षेत्र के सैयदबरही गांव निवासी लखन प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र कौशल कुमार प्रसाद को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। रुपये के लेन-देन में घटना को अंजाम देने का अंदेशा जताया जा रहा है।

घटना का विवरण परिजनों की मानें तो लहराडाक के पास पूजा नर्स...