Biharsharif News: नालंदा रेलवे स्टेशन के पास शराब के साथ एक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अगस्त 29 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को 21 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया है। उसका एक सहयोगी फरार होने में सफल रहा। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि दिल्ली से शराब की खेप लेकर तस्करों के पहुंचने की सूचना मिली थी। स्टेशन के पास संदिग्ध अवस्था में दिख रहे धरहरा गांव निवासी मिथिलेश कुमार को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से 18 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। वहीं, कार्रवाई की भनक मिलते ही उसका दूसरा साथी पुलिस को आता देख सड़क किनारे अपना बैग फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी के बैग से तीन बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी। आरोपित को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.