Biharsharif News: नालंदा महाविहार में चला स्वच्छता अभियान
बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: फोटो : नालंदा अभियान-विश्व पर्यटन दिवस पर नालंदा खंडहर में स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करते बीडीओ। नालंदा, निज संवाददाता। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नालंदा महाविहार के भग्नावशेष परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। बीडीओ प्रह्लाद कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने हाथों में झाड़ू थामकर परिसर और पहुंच पथ की साफ-सफाई की। इस दौरान परिसर में फैले कचरे, प्लास्टिक व झाड़ियों को हटाया गया। बीडीओ ने कहा कि नालंदा महाविहार भारत की प्राचीन शिक्षा, ज्ञान और बौद्ध संस्कृति की समृद्ध विरासत का गौरवशाली प्रतीक है। ऐसे वैश्विक महत्व के पर्यटन स्थलों को स्वच्छ और सुंदर रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वच्छता ही सेवा:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.