Biharsharif News: नालंदा खंडहर के गार्ड को पीटकर किया जख्मी
बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: नालंदा, निज संवाददाता। स्थानीय नालंदा खंडहर में मंगलवार को बदमाशों ने गार्ड को पीटकर जख्मी कर दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने प्रेमी युगल को अश्लील हरकत करने से रोका था। जख्मी दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव निवासी संजय कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि दोपहर को वह परिसर में गश्त कर रहा था। तभी एक युवक और युवती पर नजर पड़ी। दोनों अश्लील हरकत कर रहे थे। मना करने पर कुछ ही देर में उन्होंने दो-तीन साथियों को बुला लिया और पीटकर जख्मी कर दिया। शोर सुनकर अन्य सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और उसे हमलावरों से बचाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर की जाएगी। बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (नालंदा से प्रमोद चंद्र झा)
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.