Biharsharif News: नारायणपुर में ट्रेन से कट 60 वर्षीय वृद्ध की मौत
बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- Biharsharif News: नारायणपुर में ट्रेन से कट 60 वर्षीय वृद्ध की मौत बरबीघा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरबीघा के नारायणपुर मोहल्ले में रहने वाले दुर्गा यादव की मौत ट्रेन से कटकर हो गई। घटना बरबीघा-शेखपुरा रेल लाइन पर नारायणपुर गांव के पास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्गा यादव नालंदा जिला के कतरीसराय थाना क्षेत्र के सोनरपुर गांव के रहने वाले थे। पिछले कुछ दिनों से वे अपनी ससुराल में रह रहे थे। मंगलवार की दोपहर भैंस चराने के लिए वे रेलवे लाइन किनारे बैठ थे। तभी, वे ट्रेन की चपेट में आ गए। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। (बरबीघा से राकेश कुमार )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.