Biharsharif News: नहर से अतिक्रमण हटाने के लिए सोओ को आवेदन
बिहारशरीफ, सितम्बर 9 -- Biharsharif News: नहर से अतिक्रमण हटाने के लिए सोओ को आवेदन चेवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड के अंबेडकर चौक से थाना तक सड़क किनारे स्थित नहर (नाला) पर अवैध कब्जे को लेकर लोजपा (आर) के प्रखंड अध्यक्ष मो. अमजद ने अंचलाधिकारी को आवेदन सौंपा है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों ने नहर पर कब्जा कर पक्के मकान और दुकानें बना ली हैं। इससे बड़ी आहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहा, जिससे सैकड़ों बीघे में सिंचाई बाधित हो रही है। वहीं, जल निकासी रुकने से उत्तरी मोहल्ला और पासवान टोला में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। सीओ शोभा कुमारी ने बताया कि जल्द ही मापी कराकर नहर को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.