बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: बेन,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मरसुआ गांव में सोमवार को नशे में हंगामा करते एक युवक को पुलिस ने पकड़ा। थानाध्यक्ष रविराज सिंह ने बताया कि राहुल मांझी शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक को हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि होने पर कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...