बिहारशरीफ, अक्टूबर 15 -- ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस ने व्यक्ति को छोड़ा Biharsharif News: नशेड़ी समझकर रात में जिसे पकड़ा, ग्रामीणों के हंगामे के बाद सुबह में पुलिस ने छोड़ा फरपर गांव के नाराज लोगों ने शेखपुरा-महुली पथ को ढाई घंटे तक रखा जाम ग्रामीणों का आरोप, जमीन विवाद में फंसाया गया बीमार व्यक्ति, पुलिस ने की मनमानी फोटो 15 शेखपुरा 03 - शेखपुरा-महुली मुख्य मार्ग को जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व अन्य। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना पुलिस को उस वक्त भारी फजीहत और उलझन का सामना करना पड़ा, जब रात के अंधेरे में एक व्यक्ति को नशेड़ी और शराब कारोबारी समझकर गिरफ्तार करने के विरोध में फरपर गांव के लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ग्रामीणों ने शेखपुरा-महुली मुख्य मार्ग को ढाई घंटे तक जाम कर दिया। जनता के ...