Biharsharif News: नवदुर्गा बन छात्राओं ने झांकी से दिया सांस्कृतिक संदेश
बिहारशरीफ, अक्टूबर 17 -- Biharsharif News: हरनौत। नेहुसा पंचायत के दैली गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में दुर्गापूजा के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने आकर्षक झांकी निकाली। इसमें छात्राएं मां दुर्गा के नौ रूपों के साथ मां काली, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी की वेशभूषा में सजी नजर आईं। हाथों में त्रिशूल, वीणा और अन्य प्रतीक लेकर उन्होंने भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश दिया। झांकी देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रभारी प्रधानाध्यापक बृंद कुमार पासवान ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार, संस्कृति और आत्मविश्वास बढ़ता है। मौके पर विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Shamli News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास से मनाया महानवमी व दशहरा यह भी पढ़ें- M...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.