Biharsharif News: नवजात के शव के पास मंडरा रहे थे कुत्ते
बिहारशरीफ, सितम्बर 10 -- Biharsharif News: राजगीर के लेदुआ पुल के पास झाड़ी में मिला शव राजगीर, निज संवाददाता। शहर के राजगीर-छबिलापुर मार्ग पर लेदुआ पुल के पास गुरुवार को नदी किनारे झाड़ी में नवजात का शव मिला। दरअसल, उस स्थान पर काफी संख्या में कुत्ते मंडरा रहे थे। इससे लोगों को शक हुआ। पास जाकर देखने पर शव पर नजर पड़ी। शव मिलने की सूचना फैलते ही लोगों की भीड़ लग गयी। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गयी। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। लोगों की भीड़ तरह-तरह की चर्चा कर रही थी। कुछ लोग आशंका जता रहे थे कि पास के किसी निजी अस्पताल में प्रसव के बाद बच्चे को यहां फेंक दिया गया है। महिलाएं, उस मां को निर्दयी बता रही थी जिसका बच्चा था। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। यह पता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.