Biharsharif News: नवंबर 2025 से नहीं मिला वेतन, 15 से करेंगे अनशन
बिहारशरीफ, अगस्त 1 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम के वार्ड नंबर 30 के जमादार विक्रांत कुमार ने बताया कि नवंबर 2025 से उन्हें वेतन नहीं मिला है। वे इसके लिए नगर आयुक्त से लेकर नगर प्रबंधक तक गुहार लगा चुके है। उन्होंने बताया कि जल्द अगर इसका भुगतान नहीं किया गया, तो 15 अगस्त से वे अनशन करेंगे। विक्रांत कुमार ने बताया कि साजिश के तहत उनका शोषण किया जा रहा है। काम करने के बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिल रहा है। इससे परिवार के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: नप कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रहा, निकाला जुलूस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.