बिहारशरीफ, अक्टूबर 13 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। नगर निगम के वार्ड 18 के मोगकुआं, बॉलीपर और एतवारी बाजार मोहल्लों में नलों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बावजूद सुधार नहीं होने से लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। सिटी मैनेजर साकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही शुद्ध जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...