बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: पौधरोपण का सच : 09 : नदियों के तटबंध वीरान, पेड़ों का नहीं है नामोनिशान, हरियाली गायब बिना सुरक्षा घेरे मवेशी खा गए पौधे, मीलों तक सूने पड़े हैं नदियों के किनारे लगाए गए पौधों की नहीं हुई देखभाल, कितने पेड़ लगे विभाग के पास रिकार्ड नहीं फोटो: वीरान तटबंध : रहुई प्रखंड से गुजरने वाली पंचाने नदी का वीरान और बिना पेड़ों का तटबंध। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में हरियाली बढ़ाने के नाम पर चल रहे पौधारोपण अभियान की एक और कड़वी सच्चाई सामने आई है। जिले से गुजरने वाली प्रमुख नदियां सकरी, पंचाने, लोकाइन, जिरायन, मुहाने, पैमार आदि के तटबंध (किनारे) इन दिनों पेड़ों की छांव को तरस रहे हैं। रहुई प्रखंड से गुजरने वाली पंचाने नदी की उड़ाही (सफाई) के बाद इसके तटबंध बिल्कुल वीरान पड़े हैं। मीलों लंबे इन किनारों प...