Biharsharif News: नगर आयुक्त के रूप में कृत्यानंद ने किया योगदान
बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: नगर आयुक्त के रूप में कृत्यानंद ने किया योगदान फोटो : नगर आयुक्त : नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत करते उप नगर आयुक्त श्म्स रजा। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को नए नगर आयुक्त कृत्यानंद रंजन (भाप्रसे) ने योगदान किया। उन्होंने प्रभारी नगर आयुक्त सह उप नगर आयुक्त शम्स रजा से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि नगर निगम को स्मार्ट बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ ही जनसुविधाओं वाली सेवाओं पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। कार्यालय में श्म्स रजा ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने निगम कर्मियों से शहर के बारे में व वहां चल रही योजनाओं की जानकारी ली। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.