Biharsharif News: नगरनौसा में हथियार के साथ 3 गिरफ्तार
बिहारशरीफ, नवम्बर 4 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अरियावां और मनीचक गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो देसी कट्टा और छह कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में अरियावां का राहुल कुमार, उसके पिता सत्येन्द्र कुमार व मनीचक गांव का जितेन्द्र कुमार शामिल है। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि हथियार की गुप्त सूचना पर छापेमारी की गयी थी। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा, संदीप कुमार, राजेश कुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, रमेश प्रसाद, प्रियंका कुमारी, नीरज कुमार, नीरज पासवान, दिनेश कुमार एवं अनिकेत कुमार सिंह शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.