Biharsharif News: नगरनौसा में रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को छात्रों ने रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का आकर्षक लोगो एवं टैगलाइन एक कदम स्वच्छता की ओर की सुंदर आकृति तैयार की। सुहानी कुमारी, स्वीटी कुमारी, मधु कुमारी, चांदनी कुमारी, सोनी कुमार व चंद्रजीत कुमार ने रंगोली का निर्माण किया। स्वच्छता पर्यवेक्षक पवन कुमार ने बताया कि लोगों में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इस रंगोली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों से लोगों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। बीडीओ ओमप्रकाश कुमार ने रंगोली का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं के प्रयास की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.