बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय भाजपा मंडल कार्यालय में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती धूमधाम व उत्साह के साथ मनायी गयी। लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभय नंदन पांडेय ने की7 प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से इसे घर-घर पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सेवाभाव से काम करते हैं। मौके पर प्रदेश युवा मोर्चा प्रवक्ता सन्नी पटेल, मंडल उपाध्यक्ष प्रणव देवानंद, अभिषेक कांत, कमलेश मांझी, अरुण कुमार, पिंटू कुमार, हिमांशु भार्गव, चितरंजन कुमार, अनिल कुमार, कुमारी प्रियंका सिन्हा, प्रियंका कुमारी आदि मौजूद थी। यह ...