Biharsharif News: नगरनौसा में ढोल-बाजे के साथ चिपकाया इश्तेहार
बिहारशरीफ, जुलाई 9 -- Biharsharif News: फोटो : नगरनौसा ढोल-नगरनौसा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में बुधवार को ढोल-बाजे के साथ आरोपित के घर जाते पुलिस अधिकारी। नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव में बुधवार को ढोल-बाजे के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। उन्होंने आरोपित मणिशंकर कुमार के घर पर इश्तेहार चिपकाकर सरेंडर करने का नोटिस दिया। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि वह काफी समय से फरार है। कोर्ट के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया है। इसके बाद भी सरेंडर नहीं करने पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई हो सकती है। (नगरनौसा से रजनीकांत) यह भी पढ़ें- Ara News: फरार आरोपित के घर पुलिस ने बजाई डुगडुगी, चिपकाया इश्तेहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.