Biharsharif News: नगरनौसा में चोरी की बाइक के साथ दो धराये
बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: नगरनौसा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच 431 पर नगरनौसा पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो बदमाशों को पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि उनकी पहचान कुड़वापर गांव निवासी सुदर्शन कुमार व नगरनौसा निवासी शुभम कुमार उर्फ गुगु के रूप में की गयी है। जांच के दौरान पता चला कि 14 मई को बाइक चोरी हुई थी। बाइक का मालिक पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के अजीमचक गांव का अनीस कुमार है। (नगरनौसा से रजनीकांत)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.