बिहारशरीफ, अक्टूबर 25 -- Biharsharif News: मिलावट से जंग - 02 धूल और मक्खियों के बीच खुलेआम बिक रही मिठाई, नियम ताक पर जिले की अधिकांश दुकानों में फूड सेफ्टी मानकों की हो रही अनदेखी बड़े होटलों तक में पीने का शुद्ध पानी नदारद, दूषित पानी पीने को ग्राहक मजबूर सजा और जुर्माने का है प्रावधान, फिर भी जिम्मेवार महकमा साधे है चुप्पी फोटो: दुकान : बिहारशरीफ की दुकान में खुले बेचने के लिए रखी गईं मिठाइयां। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के बाजारों में लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है। दुकानों के बाहर, ठेलों और फुटपाथों पर बिना ढके खुलेआम मिठाइयां बेची जा रही हैं। सड़क की उड़ती धूल और गंदगी पर बैठने वाली मक्खियां सीधे इन मिठाइयों का स्वाद ले रही हैं और वही दूषित मिठाई ग्राहकों की थाली तक पहुंच रही है। हैरत की बात यह है कि जिले में इक...