Biharsharif News: धर्मपुर गांव की मुख्य गली बदहाल
बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- Biharsharif News: धर्मपुर गांव की मुख्य गली बदहाल फोटो : धर्मवपुर गांव : सरमेरा प्रखंड की ससौर पंचायत के धर्मपुर गांव की गली का हाल। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड की ससौर पंचायत के धर्मपुर गांव की गली काफी बदहाल हो चुकी है। कीचड़ के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल होता जा रहा है। इसी रास्ते से रोजाना सैकड़ों बच्चे व छात्र स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर जा रहे हैं। यहां अब तक न तो ईंट सोलिंग की गयी है, न ही पीसीसी ढलाई हुई है। बरसात के दिनों में गली काफी बदहाल हो जाती है। ग्रामीणों ने इसे जल्द से जल्द बनवाने की मांग की है। मुखिया कुमारी प्रेमलता ने बताया कि राशि मिलते ही इसे दुरुस्त कराया जाएगा। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.