बिहारशरीफ, अगस्त 17 -- Biharsharif News: धरती का सीना चीरकर पानी सोखने में नगरनौसा सबसे आगे गिरियक क्रिटिकल तो बिहारशरीफ समेत 10 प्रखंड सेमी-क्रिटिकल जोन में जल बजट और सुरक्षा योजना निर्माण के लिए पंचायती राज मंत्रालय की टीम पहुंची नालंदा जिला पंचायत संसाधन केंद्र में जल संरक्षण को लेकर कार्यशाला फोटो तबरेज : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में सोमवार को आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते पंचायती राज (वाटर एंड सैनिटेशन) के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर तबरेज जेया व उपस्थित अधिकारी।

जल बजट पर मंथन बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। जिले का नगरनौसा प्रखंड धरती का सीना चीरकर भू-जल की निकासी और बर्बादी करने में सबसे आगे है। प्रखंड में भू-जल स्रोतों का जरूरत से कहीं अधिक दोहन किया जा रहा है। इस प्रखंड को ओवर-एक्सप्लॉयटेड जोन में रखा गया है। जबकि, गिरियक को क्रिटिकल ...