बिहारशरीफ, अगस्त 21 -- Biharsharif News: दो माह से नियोजित शिक्षकों को नहीं मिला वेतन, आज डीईओ कार्यालय का करेंगे घेराव घेराव कार्यक्रम में सैकड़ों नियोजित शिक्षक करेंगे शिरकत सीएफएमएस, आवंटन और लंबित भुगतान को लेकर जताई नाराजगी ईपीएफ, एरियर और प्रोन्नति मामलों के शीघ्र निपटारे की मांग बिहारशरीफ, निज संवाददाता। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ संघ के जिला महासचिव इरफान मल्लीक ने शुक्रवार को बताया कि नियोजित शिक्षकों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। इसके विरोध में 22 अगस्त शनिवार को को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) कार्यालय का घेराव और तालाबंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसमें सैकड़ों शिक्षक शामिल होंगे। संघ का आरोप है कि जिले के हजारों नियोजित शिक्षकों का वेतन सीएफएमएस...