बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल, रेफर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - लखीसराय रोड में बरुई मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जबकि, दूसरी बाइक पर सवार एक युवक को मामूली चोट लगी है। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान नवादा जिला के कौआकोल के सूरज कुमार व रोहित कुमार के रूप में की गयी है। दोनों रिश्ते में ममेरे-फुफेरे भाई हैं। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...