Biharsharif News: दो दिन से गायब युवक का पानी में मिला शव
बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार की सुबह एक युवक का पानी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी शिवशंकर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र विद्यासागर के रूप में की गयी है। युवक शुक्रवार की रात से ही अपने घर से गायब था। शव मिलने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की। इस घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा विद्यासागर के दो दिनों से लापता होने की बात बताई जा रही है। इसे लेकर थाने में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ था। रविवार को शव मिलने के बाद सूचना मिली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.