Biharsharif News: दो किरायेदारों के कमरे का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- Biharsharif News: हिलसा के देवनगर मोहल्ले में हुई चोरी की घटना हिलसा, निज प्रतिनिधि। शहर के देवनगर मोहल्ले में बुधवार की रात चोरों ने दो किरायेदारों के कमरों का ताला तोड़कर हजारों की संपत्ति चुरा ली। चोरों ने सेवानिवृत सिपाही श्रवण कुमार के मकान में रहने वाले दामोदरपुर गांव के दीपक कुमार व एकंगरसराय थाना क्षेत्र के महाराजगंज गांव के श्रवण कुमार के कमरों में चोरी की। दोनों किरायेदार अपने कमरों में नहीं थे। गुरुवार की सुबह लोगों को घटना की जानकारी मिली। मकान मालिक ने बताया कि गुरुवार की सुबह नींद खुली तो मुख्य दरवाजा खोलकर बाहर निकले। इसी दौरान उनकी नजर दोनों कमरों के टूटे तालों पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने फोन कर दोनों किरायेदारों को घटना की जानकारी दी। दीपक ने बताया कि चोर उनके कमरे से गैस सिलेंडर तथा एक हजार रुपये नक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.