बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोडीहा गांव से सोमवार की सुबह दो देसी कट्टे के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार पुरी ने बताया कि नाबालिग के हथियार लेकर घूमने की सूचना पर कार्रवाई की गयी। छापेमारी के दौरान गांव के ही वीरसेन पासवान के घर से 10 लीटर चुलौआ शराब बरामद की गयी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है। छापेमारी में रणधीर कुमार, सुमन कुमार सौरभ, सभ्या कुमारी, सत्यप्रकाश, रौशन कुमार आदि शामिल थे। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...