Biharsharif News: दूध लदे वाहन से देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- Biharsharif News: दूध लदे वाहन से देसी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर टाउन थाने की पुलिस ने शहर के तीनमुहानी मोड़ के समीप वाहन जांच के दौरान दूध लदे पिकअप वाहन से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दूध लदे पिकअप वाहन के जरिए शराब की खेप ले जायी जा रही है। सूचना के बाद तीनमुहानी मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से करीब 10 लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मामले में नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरीश बिगहा गांव निवासी पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाहन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.