बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: दुष्कर्म के बाद वीडियो-फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार पीड़िता की मां ने चंडी थाने में दर्ज करायी एफआईआर चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपित ने अश्लील वीडियो व तस्वीरें सोशल मिडिया पर वायरल कर दी थी। तस्वीरें वायरल होने के बाद पीड़िता की मां ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपित नगरनौसा थाना क्षेत्र के बलधा-सरैया गांव निवासी राजीव रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपित जान-पहचान होने के कारण अक्सर पीड़िता के घर जाता था। इसी दौरान उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसका वीडियो व फोटो बना लिया। बाद में इसे सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार ...