बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: हरनौत। शारदीय दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को गोखुलपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक में अश्लील गानों पर पूर्ण प्रतिबंध और डीजे की तेज आवाज पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि विसर्जन तक पुलिस की नजर रहेगी और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...