बिहारशरीफ, अक्टूबर 7 -- Biharsharif News: दुर्गा पूजा को लेकर हरनौत थाना में हुई शांति समिति की बैठक फोटो : हरनौत थाना : हरनौत थाना में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में शामिल आयोजक। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। हरनौत थाना परिसर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराने को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। डीडीसी किसलय श्रीवास्तव व बिहारशरीफ सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार रंजन ने कहा कि हुड़दंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने आयोजकों व आमजनों से मनचलों की शिकायत तुरंत थाना को देने को कहा। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, डीजे पर प्रतिबंध, अश्लील गानों पर रोक, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने आयोजकों से सारी व्यवस्थाएं रखने का आदेश...