बिहारशरीफ, अक्टूबर 5 -- Biharsharif News: दुर्गा पूजा : 10 साल में 3 गुना से अधिक बढ़ा पंडाल निर्माण का बजट डेढ़ लाख वाला सामान्य पंडाल का निर्माण कराने में अब लग रहे 7 लाख ट्रांसपोर्टिंग, मजदूरी और सजावट के सामान की कीमत में उछाल से बढ़ा आर्थिक बोझ 250 की जगह अब पंडाल निर्माण में काम करने वाले 700 रुपये ले रहे मजदूर बंगाल और झारखंड से बुलाए जा रहे हुनरमंद कारीगर, खर्च करने पर अधिक रुपए फोटो पंडाल : शहर के बड़ी पहाड़ी चौराहे के पास बन रहा पूजा पंडाल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना के साथ-साथ पूजा पंडालों की चकाचौंध हर किसी को आकर्षित करती है। हर साल पंडालों को एक नया और भव्य रूप देने की होड़ मची रहती है। लेकिन, इस भव्यता के पीछे पूजा समितियों का बजट आसमान छू रहा है। पिछले 10 सालों (2016 से 2026) के आंकड़...