बिहारशरीफ, अक्टूबर 14 -- Biharsharif News: शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के जमालुपर में चोरों ने श्रवण साव के किराना दुकान से नकद 50 हजार रुपया चुरा लिया है। इस संबंध में दुकानदार के द्वारा सदर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि चोर रस्सी के सहारे दुकान की छत पर चढ़ा और सीढ़ी से उतरकर दुकान का दरबाजा खोलकर चोर दुकान में प्रवेश कर गया। दुकान के समीप ही दुकानदार की पत्नी का कमरा है जिसका बाहर से चोरों ने दरबाजा बंद कर दिया था। दुकानदार ने बताया कि गल्ला तोड़कर चोरों ने बिक्री का रखा 50 हजार रुपया चुरा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...