बिहारशरीफ, अक्टूबर 23 -- Biharsharif News: दीपावली की तैयारी में जुटे लोग शेखपुरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। दशहरा खत्म होने के बाद जिले के लोग दीपावाली की तैयारी में जुट गये हैं। घरों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई की जा रही है। पूजा समितियां लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुट गयी है। दीपोत्सव पर जिले के कई स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित होती है। दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की काफी भीड़ उमड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...