बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। दीपनगर थाना क्षेत्र के पंचाने नदी से गुरुवार को अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया है। मृतका की उम्र करीब 55 वर्ष है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...