Biharsharif News: दिव्यांग व्यक्ति में होते हैं विशिष्ट गुण :
बिहारशरीफ, जुलाई 23 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण पर प्रो. अभय कुमार ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति में विशिष्ट गुण और असाधारण क्षमता होती है। यदि उन्हें सही अवसर और सहयोग मिले, तो वे समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, बल्कि अलग पहचान के रूप में देखना चाहिए। हरनौत की गोल्डी कुमारी, झंडू कुमार इसके ज्वलंत उदाहरण हैं। सरकार और समाज को मिलकर शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने आह्वान किया कि हर दिव्यांग को आत्मसम्मान और समान अधिकार मिले, तभी समावेशी समाज का निर्माण संभव है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.