बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: विधायक ने वितरित किया मोटर चालित ट्राइसाइकिल फोटो : नगरनौसा विधायक-नगरनौसा में सोमवार को दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण करते विधायक हरिनारायण सिंह व अन्य। नगरनौसा, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड कार्यालय में सोमवार को दिव्यांगों को आत्मनिर्भरता की नयी रफ्तार मिली। विधायक हरिनारायण सिंह ने उनके बीच मोटर चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया। लाभुकों ने खुशी जताते हुए कहा कि इससे उनके आवागमन में सुविधा होगी और किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि दिव्यांग हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनके सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार की ओर से हरसंभव मदद मिल रही है। आवगमन की बेहतर सुविधा होने से दिव्यांगजन शिक्षा, रोजगार व सामाजिक गतिविधियों में खुलकर भाग ले सकेंगे। समाज के अंतिम पायदा...