बिहारशरीफ, अगस्त 3 -- Biharsharif News: मेन गेट का ताला तोड़कर 7 लाख रुपये के जेवर चोरी इस्लामपुर के शिक्षक कॉलोनी में सोमवार को हुई घटना फोटो : इस्लामपुर चोरी-इस्लामपुर के शिक्षक कॉलोनी में सोमवार को बिखरे सामान दिखाते गृहस्वामी।

चोरी की जानकारी इस्लामपुर, निज संवाददाता। शहर के पॉश इलाके, शिक्षक कॉलोनी में सोमवार को दिन के उजाले में घर में चोरी हो गयी। चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर सात लाख रुपये के जेवर चुरा लिये। दोपहर बाद घर के लोग लौटे तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की घटना शंभू प्रसाद के घर में हुई। उन्होंने बताया कि वे शांति देवी के मकान में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं और शहर में व्यवसाय करते हैं। सोमवार की सुबह वे दुकान चले गये। उनका पुत्र और पुत्री कुछ काम से औंगारी कॉलेज चले गये थे। उनकी पत्नी की तबियत खराब है। इस वजह से पट...