बिहारशरीफ, अगस्त 5 -- Biharsharif News: दाखिल-खारिज व परिमार्जन के लंबित मामले शीघ्र निपटाएं अधिकारी : डीएम डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर की कई योजनाओं की समीक्षा फोटो : डीएम मीटिंग : कलेक्ट्रेट में बुधवार को अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा करती डीएम उदिता सिंह व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, राशनकार्ड व अन्य योजनाओं की समीक्षा की। दाखिल-खारिज व परिमार्जन के लंबित मामले समेत अन्य विभागों के लंबित मामले यथाशीघ्र निष्पादित कराने का अधिकारियों को आदेश दिया। सिविल सर्जन को टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान कराने समय पर इलाज व नियमित रूप निगरानी रखने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व अन्य योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध ...