Biharsharif News: दही-कादो और भजन-कीर्तन से गूंजी पावापुरी ठाकुरबाड़ी
बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: दही-कादो और भजन-कीर्तन से गूंजी पावापुरी ठाकुरबाड़ी कृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु फोटो : पावापुरी श्रीकृष्ण : पावापुरी स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में बालरूप में श्रीकृष्ण। पावापुरी, निज संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शनिवार की रात पावापुरी स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी में दधि-कादो का आयोजन हुआ। इसमें भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में मंदिर में उत्सव का माहौल रहा। दधि-कादो के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारे और भजन-कीर्तन किया। शशिभूषण उपाध्याय ने बताया कि पूरा ठाकुरबाड़ी राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा। पूजा-आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। (पावापुरी से अनिल उपाध्याय)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.