Biharsharif News: थाना के पास एक घर से लाखों की चोरी
बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: तेल्हाड़ा बाजार में शनिवार की रात हुई घटना एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा बाजार में थाना के पास शनिवार की रात एक घर से चोरों ने लाखों की संपत्ति चुरा ली। पुलिस व घर में सो रहे गृहस्वामी को घटना की भनक भी नहीं लगी। रविवार की सुबह गृहस्वामी उमेश प्रसाद की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी चंडी प्रखंड में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका के पद पर कार्यरत है और वहीं रहती है। बेटा पटना में रहकर पढ़ता है। घर में वे अकेले रहते हैं। शनिवार की शाम होटल से खाना खाकर घर आकर सो गये। रविवार की सुबह नींद खुली तो देखा कि एक कमरे में रखी अलमारी खुली हुई है। सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने 90 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर चुरा लिये। बक्सा, घर के पीछे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.