Biharsharif News: थरथरी में मारपीट, 3 जख्मी
बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमेरा-खरजम्मा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट में तीन लोग जख्मी हुए हैं। उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी करायी गयी है। एक पक्ष की रेणु देवी ने पांच व दूसरे पक्ष की सिम्पी देवी ने सात लोगों को आरोपित बनाया है। मारपीट, छेड़खानी, जेवर छीनने व धमकी देने का आरोप लगाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष बिलिन्द्र प्रसाद ने बताया कि जांच चल रही है। (थरथरी से रौशन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.