बिहारशरीफ, अगस्त 26 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायणपुर व बांसडीह गांव में छापेमारी कर बिजली विभाग की टीम ने 11 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। जेई संकेत कुमार ने बताया कि नारायणपुर गांव के मुन्नू मांझी, बौधू मांझी, लक्ष्मीनिया देवी, स्वराथ मांझी, परमानंद मांझी, बांसडीह के अंश कुमार, भूषण प्रसाद, पप्पू कुमार, अर्जुन प्रसाद, सुधीर प्रसाद, रामानंद प्रसाद पर जुर्माना किया गया है। साथ ही एफआईआर भी करायी गयी है। छापेमारी टीम में मानव बल राकेश कुमार, सुजीत कुमार एवं चंदन कुमार शर्मा मौजूद थे। (थरथरी से रौशन कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...