बिहारशरीफ, अक्टूबर 11 -- Biharsharif News: थरथरी, निज संवाददाता। बिजली विभाग की टीम ने नटाईचक और पमारा गांव में छापेमारी कर सात लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। कनीय विद्युत अभियंता संकेत कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में राजकुमार पासवान, मोहन पासवान, सुधीर सिंह, परमानंद सिंह, नंदलाल कुमार, सुनीता देवी और रामलाली रविदास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विभाग ने 1.98 लाख रुपये की राजस्व क्षति आंकी है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर में बिजली चोरी करने पर 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...