Biharsharif News: थरथरी में चला वाहन जांच अभियान
बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: फोटो : थरथरी वाहन-थरथरी थाना क्षेत्र के करियावां गांव के पास वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। थरथरी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हिलसा-नूरसराय मार्ग पर करियावां गांव के पास रविवार की शाम वाहन जांच अभियान चलाया गया। मुख्य रूप से दो पहिया वाहनों की जांच की गयी। बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग कर चलने वाले वाहन चालकों को रोककर पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष जावेद अहमद खान ने बताया कि सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर विभिन्न चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अपर थानाध्यक्ष बलिन्द्र प्रसाद सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे। (थरथरी से रौशन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.