बिहारशरीफ, सितम्बर 29 -- Biharsharif News: थरथरी। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार की शाम करीब एक वर्ष से फरार चल रहे वारंटी लालजीत मांझी को गिरफ्तार कर लिया। वह थाना क्षेत्र के कनक बिगहा गांव के टोला मल बिगहा का निवासी है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे घर के पास से दबोचा। न्यायालय से जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आधार पर की गई इस कार्रवाई के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...