बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- Biharsharif News: लखाचक गांव के पास वर्षों से बनी है जलजमाव की स्थिति अतिक्रमण के कारण जल निकासी की व्यवस्था नहीं फोटो : थरथरी पानी:थरथरी-परवलपुर मार्ग पर जलजमाव। थरथरी, निज संवाददाता।

जलजमाव की समस्या प्रखंड के थरथरी-परवलपुर मार्ग पर चार साल से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। यह सड़क चंडी और छबिलापुर पथ को जोड़ता है। मार्ग में लखाचक गांव के पास सड़क पर पानी जमा रहने से आवागमन में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो अतिक्रमण के कारण जल निकासी की व्यवस्था नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों की चिंताएँ सड़क पर लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए शनिवार को पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता निशांत अभिषेक, जेसीबी मशीन व पुलिस के साथ मौक...