Biharsharif News: थरथरीडीह गांव में निकाली गयी शोभायात्रा
बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- Biharsharif News: फोटो : थरथरी यात्रा-थरथरीडीह गांव में मंगलवार को शोभा यात्रा में शामिल लोग। थरथरी, निज संवाददाता। प्रखंड के थरथरीडीह गांव में मंगलवार को 24 घंटे के अखंड-कीर्तन का आयोजन किया गया। इससे पहले कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। 201 महिलाएं अपने माथे पर कलश रखकर मुहाने नदी के किनारे सूर्य मंदिर पहुंची। यहां पुरोहित हरिओम पांडेय ने जलभरी कराया। इसके बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते पूजा स्थल पर पहुंचे। इसके बाद कीर्तन की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम में सुभाष प्रसाद सिंह, आनंद मोहन, रासबिहारी प्रसाद, नवीन यादव, अखिलेश प्रसाद, नरेश पांडेय, रामजनम प्रसाद, रंजीत कुमार, कृष्ण प्रसाद, विनय कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं। (थरथरी से रौशन कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.