बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: थंडर फाल्कन ने हैवी हिटर टीम को 2 रन से शिकस्त दे ट्रॉफी किया अपने नाम दलदलीचक गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में हुआ रोमांचक मैच फोटो : मेडल टीम : हरनौत की बराह पंचायत के दलदलीचक गांव में सोमवार को सम्मान समारोह में ट्रॉफी के साथ थंडर फाल्कन की टीम। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखंड की बराह पंचायत के दलदलीचक गांव में सोमवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच हुआ। इसमें थंडर फाल्कन ने हैवी हिटर टीम को दो रन से शिकस्त दे ट्रॉफी अपने नाम किया। मुख्य अतिथि बराह पंचायत के वार्ड संख्या दो के सदस्य सह जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि सुजीत कुमार चंद्रवंशी ने मेडल और 12 सौ रुपए दिया। वहीं उपविजेता रही हैवी हिटर टीम को छोटा शिल्ड और 600 रुपए देकर सम्मानित किया। श्री चंद्रवंशी ने बताया कि फाइनल ...